फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुहरसहाय पुलिस ने अफीम की खेती करते व्यक्ति को पकड़ा

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती गांव राणा पंजगराई में धनिया की खेती के आड़ में अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खेत से 5 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। जबकि पंजाब में अफीम की खेती करने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगी हुई है । एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि बीएसएफ व पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जरनैल सिंह ने अपने खेत में धनिया की आड़ में अफीम के पौधे लगाए हुए हैं, जो काटने की तैयारी में है। पुलिस और बीएसएफ ने खेत में दबिश दी। वहां से पांच किलो के करीब अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। वहां से अफीम के पौधों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें