पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र कीड़ी में एक ट्रक पलट जाने की वजह से चालक की मौके पर मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे का कारण ट्रक चालक को आई नींद का झोंका बताया जा रहा है। घटना का पता चलते हैं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका हैं। पता चला है कि यह ट्रक चालक कीड़ी मंगियाल से बजरी लोड करके आ रहा था और अचानक नींद का झोंका आ जाने की वजह से ट्रक सड़क किनारे पलट गया और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया है। हालांकि अभी तक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।