फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता रैली में पहुंचे गवर्नर

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम को और गति देते हुए होशियारपुर में विशाल जन-जागरूकता रैली में भाग लिया। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से शुरू हुई यह नशा विरोधी यात्रा अब राज्य के आंतरिक जिलों तक पहुंच चुकी है। ‘मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम के अंतर्गत निकाली गई इस पदयात्रा में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों, एनजीओ और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के बीएड कॉलेज परिसर से हुई। राज्यपाल ने नशों के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया। “युद्ध नशों के विरुद्ध” के नारों से पूरा वातावरण जागरूकता से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें