फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोगा में बाइक चोरी के चार आरोपी काबू

मोगा सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि 31 मार्च को रात को करीब 9 बजे मोगा के गांव बोहना रोड से रशपाल सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। कुछ अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की बाद में मोटरसाइकल लेकर फरार हो गया। रशपाल सिंह के बयान के आधार पर 3 अप्रैल को थाना सिटी में मामला दर्ज करके मामले की जांच करते हुए 6 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, बाज सिंह, सिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और चोरी हुए मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया। एक आरोपी कुलदीप सिंह पर एनडीपीएस के अधीन दो केस दर्ज हैं। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें