फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बरनाला के धनौला के हनुमान मंदिर की रसोई में आग, 16 लोग झुलसे

बरनाला जिले के धनौला गांव में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की रसोई में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में हर मंगलवार को आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारी के दौरान रसोई में आग लगने से 16 लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक हलवाई भट्ठी में डीजल डाल रहा था, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग में झुलसे सभी 16 लोग रसोई में भंडारा तैयार करने का काम कर रहे थे, जिनमें नौ पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं।गंभीर रूप से घायल छह लोगों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सात लोगों को धनौला के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोग बरनाला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें