फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के गांव धल्लेके में कूड़े के डंप में लगी आग, 15 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू

मोगा के गांव धल्लेके में बने कूड़े के डंप पर बीती रात से आग लगी हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है। जानकारी के अनुसार, अब तक फायर ब्रिगेड की 14/15 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कूड़े के बड़े ढेर में लगी आग और तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिल हाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगे हुए हे। सेलर मालिक संजीव मंगला ने बताया कि सोमवार देर शाम कूड़े के डंप में आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर काफी विकराल रूप धारण कर गई। उन्होंने कहा कि रात से ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया है, लेकिन यदि आग जल्द नहीं बुझी तो इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। संजीव मंगला ने प्रशासन से मांग की कि आग पर जल्द से जल्द पूरी तरह काबू पाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सेलर भी पास में स्थित हैं और किसी भी समय नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से लगी आग अभी तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। उन्होंने कहा कि आसपास कई सेलर और फैक्ट्रियां हैं, जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। आग से निकल रहा जहरीला धुआं लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और इससे सांस संबंधी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें