फिरोजपुर पुलिस ने डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में देर रात डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत रात भर वाहनों की चेकिंग की गई। डीआईजी ने कहा कि ऑपरेशन का महत्व लोगों की सुरक्षा की भावनाओं को और मजबूत करना है। इसके अलावा समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसनी है । उन्होंने कहा कि पुलिस को सहयोग देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। तभी समाज में रहने वाले लोग सुरक्षित रह सकेंगे।