फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदियों ने डीसी दफ्तर के सामने दिया धरना

फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदियों ने बिजली बिल को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह जीरा, भारतीय किसान यूनियन बहरामके के नेता चमकौर सिंह उस्मानवाला ने आज फिरोजपुर डीसी ऑफिस के समक्ष लगाए धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल 2025 को केंद्र सरकार खारिज करे और पंजाब सरकार विधानसभा में सबर पार्टी की सहमति से इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास करे, बिजली विभाग का प्राइवेटाइजेशन रोका जाए और ठेकेदार पॉलिसी खत्म करके पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देने की पॉलिसी के तहत उपभोक्ताओं के घरों के सामने चिप (प्रीपेड) मीटर जबरदस्ती लगाना बंद किया जाए और सिर्फ पहले से चल रहे घरेलू मीटर ही लगाए जाएं। केंद्र सरकार ड्राफ्ट बीज बिल, 2025 तुरंत वापस ले और बीज उत्पादन को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिशों को रोके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें