पंजाब में पंचायत चुनाव का शोर जोरों पर है। 15 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। सरपंच और पंच उम्मीदवारों के लिए रविवार नामांकन का आखिरी दिन था। वहीं, प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं जहां सर्वसम्मति से पंचायतें चुनी गई हैं। वहीं, फरीदकोट जिले के एक गांव ऐसा भी है जहां किसी ने भी चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरा। गांव में ऐसा को भी शख्स नहीं जिसने सरपंच और पंच पद के लिए खुद को उम्मीवार बनाने की हिम्मत दिखाई हो। यह गांव है बहिबल कलां।