फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजपुर में गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे किसान, खरीद के लिए कोई नहीं

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव खुंदड उताड़ की दाना मंडी में किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को किसान दाना मंडी खुंदड़ उताड़ में गेहूं लेकर पहुंचे। जबकि मंडी में कोई भी खरीद एजेंसी का अधिकारी मौजूद नहीं था। किसान अपनी गेहूं की फसल मंडी पर डालकर उसकी रखवाली के लिए बैठ गए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू कर दी है। जबकि बहुत सारी मंडियों में अभी गेहूं नहीं पहुंचा है। जिन मंडियों में गेहूं पहुंच रहा है, वहां पर गेहूं खरीदने वाली सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी और मार्केट कमेटी के अधिकारी मौजूद नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें