फिरोजपुर रेल डिवीजन के मक्खू रेलवे स्टेशन का विकास कार्य प्रगति पर है। माल गाड़ियों में अनाज भरने के लिए बनाए गए प्लेटफार्म के पास जल सप्लाई के लिए करीब 15 फुट गहरा, 20 फुट लंबा व 15 फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया है। गड्ढे के चारों तरफ बचाव के कोई साधन नहीं अपनाए गए हैं। इस गड्ढे की वजह से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्टेशन पर तैनात जीआरपी के इंचार्ज एएसआई गुरनाम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार से इस बारे में पूछा जाएगा और जरूरी हिदायतें दी जाएंगी। इस गड्ढे के पास एक माह पहले बन रही इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई थी।