पंजाब के फगवाड़ा में एक दुकान पर गो मांस बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। फगवाड़ा के गांव महेड़ू के लॉ गेट क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे गो मांस बिकने की जानकारी मिलने पर गो रक्षा दल के सदस्यों के स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान एक स्टोर मालिक गो मांस बेचता पकड़ा गया है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी है।