फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के सुजानपुर में सीवरेज बोर्ड के गड्ढे से गिरा बिजली का खंभा, साइकिल सवार की मौत

पठानकोट के सुजानपुर पुल नंबर 5 के पास नहर किनारे एक बड़ा हादसा हो गया। सीवरेज बोर्ड द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से बिजली का एक खंभा गिर पड़ा। खंभा गिरने से बिजली की तारों की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया, जिसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। नगर काउंसिल के उपप्रधान सुरिंदर मनहास, काउंसलर के पति सुरिंदर शर्मा और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीवरेज बोर्ड जगह-जगह गड्ढे खोद रहा है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज बोर्ड की लापरवाही के कारण ही बिजली का खंभा गिरा।लोगों की मांग है कि सीवरेज बोर्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए। कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो लोग जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगों का यह भी आरोप है कि विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिसके कारण ऐसे जानलेवा हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें