फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सीएम भगवंत मान पत्नी के साथ गुरुद्वारा भट्टा साहिब में हुए नतमस्तक

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और रोपड़ के विधायक दिनेश चड्डा के साथ रोपड़ में दशमेश पिता के पवित्र तीर्थ गुरुद्वारा भट्टा साहिब में माथा टेका और गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई पवित्र सिंह से इस स्थान के इतिहास के बारे में जाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी ने प्रार्थना की और गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन श्रवण किया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह लाखेवाल ने गुरुद्वारा साहिब के दफ्तर में उन्हें सिरोपा दिया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के बलिदान जैसा उदाहरण किसी भी इतिहास में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी गुरुद्वारा भट्टा साहिब में माथा टेकने की इच्छा थी। जो लोग अपने इतिहास को याद रखते हैं वही काैम जिंदा रहती हैं। पांच तख्तों के दर्शन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से एक विशेष ट्रेन चलनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें