फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरनाला में होली पर सजे बाजार, ग्राहकों की भीड़, दुकानदार भी खुश

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Mar 2025 03:06 PM IST

रंगों का त्योहार होली 14 मार्च शुक्रवार को है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। होली के त्योहार को लेकर बरनाला के बाजारों में रौनक है। दुकानों पर गुलाल की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। रंग, पिचकारी, गुलाल और तरह-तरह की फैंसी पिचकरिया, कलरफुल हेयर विग और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों की डिमांड है। दुकानदारों का कहना कि इस बार बाजार में ग्राहकों की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है और उन्हें उम्मीद है अभी इस बार धंधा भी चौकस होगा। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में इस बार आमदनी ज्यादा होगी। उनकी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है थोक और फुटकल बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और वही दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें