फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ के स्कूल में नशे के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 04:42 PM IST

पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध फेज-2 मुहिम के तहत मंडी गोबिंदगढ़ स्थित श्री हरगोबिंद साहिब खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेमिनार को संबोधित करते हुए एसएसपी शुभम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सवाल-जवाब भी किए और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज को सही दिशा देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि नशों के खिलाफ चल रही इस मुहिम में शिक्षक, पुलिस और समाज के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता दर्शाती सुंदर पेंटिंग्स भी तैयार की गईं, जो नशे के विरुद्ध कड़ा संदेश देती नजर आईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें