मोगा सीआईए स्टाफ को गश्त के दौरान खास मुखबिर ने सूचना दी कि दो लोग अवैध हथियारों के साथ मोगा से जालंधर को आने वाली लिंक रोड के पास दिल्ली कॉलोनी में खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास अवैध असलहा मौजूद है। मौके पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को 32 बोर के तीन, 30 बोर के दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में मोगा एसएसपी ने कहा कि मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोगा सीआईए स्टाफ ने मंगलवार को गश्त के दाैरान सूचना के आधार पर माैके पर पहुंचकर कुलदीप सिंह निवासी जिला फिरोजपुर व सतपाल सिंह निवासी चुंगी नंबर 3 मोगा को गिरफ्तार करके उनके पास से 32 बोर के तीन, 30 बोर क दो पिस्तौल, तीन मैगजीन 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मौके पर असलहा को कब्जे में लेकर थाना सिटी में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।