फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के दो बदमाश काबू

पंजाब के फगवाड़ा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन और एक चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि इनका अंतरराज्यीय गैंग है, जोकि कई राज्यों में सक्रिय हैं। दोनों आरोपियों पर पंजाब में 10 स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य राज्यों में 26 मामले दर्ज हैं। वहीं, एसएसपी ने यह भी बताया कि यह गैंग यूपी के श्यामली क्षेत्र से संबंधित है। इनके गैंग पर विभिन्न राज्यों में 76 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। इस दौरान पूछताछ में कई और भी बड़े खुलासे होने के आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें