फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एक किलो अफीम के साथ एक्टिवा सवार गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोगा सिटी पुलिस ने एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोगा के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोगा के फोकल प्वाइंट स्थित गोल चौक के पास आकाशदीप सिंह नामक एक व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी पर अफीम की तस्करी कर रहा है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर रेड की। रेड के दौरान आरोपी आकाशदीप सिंह को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी नंबर PB29-AH-9026 बरामद की गई। स्कूटी की तलाशी लेने पर पुलिस ने 1 किलोग्राम अफीम बरामद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें