फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम फगवाड़ा के प्रांगण में खड़ी कूड़े से भरी ट्राली

फगवाड़ा नगर निगम में जब गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था तब उसी वक्त पर नगर निगम प्रांगण में ही स्थित फ्रीडम फाईटर हाल की दीवार के साथ खड़ी कूड़े से भरी ट्राली और उसके आसपास बिखरा कूड़ा नगर निगम अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रहा था। गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस प्रधान व स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल अपने साथियों सहित फ्रीडम फाईटर हाल के बाहर लगी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फ्रीडम फाईटर हाल की दीवार के पास कूड़े से भरी एक ट्राली खड़ी थी और उसके आसपास भी काफी कूड़ा बिखरा हुआ था। धालीवाल ने निगम के हालात पर चुटकी ली कि पूरे शहर की सफाई जिनकी जिम्मेदारी है, उन्होंने पूरे शहर को तो कूड़े का ढेर बना ही रखा है लेकिन खुद अपने कार्यालय के आसपास भी सफाई नहीं रख सकते। वो भी इतने महत्वपूर्ण दिन को भी यदि नगर निगम अपने आसपास सफाई नहीं करवा सकता, जब कि यहां पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है, तो उनकी संजीदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें