पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है... दरअसल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बजट सत्र को लेकर तकरार हो गई... जिसके बाद अब ये मामला 28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री और गवर्नर दोनों लोगों को दो टूक संदेश दिया...