फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट को लेकर पंजाब कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, वड़िंग बोले पंजाब को अनदेखा किया

मोदी सरकार के बजट में पंजाब के लिए कुछ नया ऐलान नहीं होने पर कांग्रेस के सांसदों ने प्रदर्शन किया. बजट भाषण के बाद पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए. कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि बॉर्डर स्टेट होने के बावजूद मोदी सरकार ने एक बार फिर राज्य के लिए कुछ भी घोषणा नहीं की.पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, ''हमारी मांग थी. पंजाब को कुछ नहीं दिया. बॉर्डर स्टेट है. आज हमारे साथ धोखा किया गया है. पंजाब को बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली इसलिए ऐसा हुआ है.''वडिंग ने कहा, ''बिहार और आंध्र के के लिए पूरा बजट है. पूरा देश देख रहा है. पंजाब के लिए एक घोषणा नहीं हुई. कभी कभी हमें महसूस होता है कि आप हमें हिंदुस्तान के नक्शे से दूर कर रहे हैं. पंजाब के किसान के लिए राहत नहीं दी गई है. इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं.''
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें