पटियाला के निकटवर्ती कस्बे सनौर में मामूली विवाद के बाद 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सनौर के फतेहपुर रोड निवासी जश्न के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।