राजपुरा में दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने मृतक के ही दोस्तों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, युवक राजपुरा के गांव शामदू का रहने वाला था। वह बड़े चाव से अपने दोस्तों के साथ बनूड़-राजपुरा हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर केक काटने और जन्मदिन मनाने गया था। पर किसी को क्या पता था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन साबित होगा। परिवार ने बताया कि केक काटने के कुछ समय बाद ही युवक बेहद गंभीर और घायल हालत में घर वापस लौटा। वे युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है और इंसाफ की गुहार लगाई है।