फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में चोरी के शक में युवक को हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, युवक ने आरोपों को नकारा

पटियाला के बड़ी नदी इलाके में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने हाथ बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप बड़ी नदी इलाके के लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से आया था। उसके हाथ में चाकू भी था। वायरल वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक उनके घर में चोरी करने घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और फिर बांधकर उसकी पिटाई की। आरोपी युवक ने बताया कि वह पास की कॉलोनी का रहने वाला है। उसने कहा कि कुछ लुटेरों से बचने के लिए वह घर में घुसा था। गुस्साए लोगों ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इस कारण अब वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए खुद ही चौकस हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें