पटियाला के राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। सचिन के साथ उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। सचिन का दोस्त हरियाणा के इंद्री निवासी साहिल था। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।