डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को नाभा जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद डेरा ब्यास के प्रमुख ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मजीठिया पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। एक सवाल के जवाब में डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त है और वह इसी नाते उनसे मिलने के लिए जेल में आए थे। मजीठिया अंदर खुश है और पूरी चढ़दी कलां में हैं।