पटियाला में काली माता मंदिर के पास बनी गुग्गा माड़ी के सामने दो पक्षों में जोरदार विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से शुरू हुआ और लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल, यह मामला पानी की निकासी को लेकर उठा क्योंकि दुकानों के सामने गटर का पानी जमा था और एक पक्ष ने वहां के दुकानदारों पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर पानी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और कीचड़ कर रहे हैं, जिसके बाद यह बहस बढ़ गई। फिलहाल, पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मामला उनके ध्यान में है। और इसकी जांच की जा रही है।