राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत के प्रति योगदान और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके बलिदानों को याद करने के लिए हर साल की तरह शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर माल रोड स्थित राजेंद्र लेक में महात्मा गांधी की प्रतिमा वाले स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर डीसी वरजीत वालिया मुख्यमेहमान रहे।