पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने विरोध किया। यूनियन ने यूनिवर्सिटी हॉस्टलों, बढ़ते कर्ज और फीस वृद्धि के मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। ये विरोध उस समय हुआ जब मंत्री कैंपस में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। छात्र नेताओं ने कहा कि बढ़ती फीस और हॉस्टल की समस्याओं से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और इसे तुरंत दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।