पटियाला के राजपुरा के थाना शंभू की पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरमनप्रीत सिंह डीएसपी घनौर के नेतृत्व में की गई है।थाना शंभू के मुख्य अधिकारी एसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा महमदपुर बैरियर पर विशेष नाकाबंदी की गई थी। चेकिंग के दौरान अंबाला की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ एक लिफाफा सड़क के किनारे फेंक दिया और पीछे की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान लिफाफे से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह, निवासी कृष्णा कॉलोनी, राहों रोड, लुधियाना के रूप में हुई है।