पटियाला के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर के पवित्र सरोवर में शुक्रवार को पांच साल बाद जल भरा गया। इस मौके पर पहली बार 251 जोत जला कर आरती की गई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रधान राजेश केहर ने बताया कि करीब पांच साल से पवित्र सरोवर में जल नहीं था। साफ-सफाई करने के बाद सरोवर में पूजा कर गंगा जल डाला गया। इसके बाद सरोवर में जल भरा गया।