फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां शहर के पॉश इलाके में स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। राजपुरा-पटियाला रोड स्थित अंडरब्रिज के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए 5 से 7 राउंड फायर किए। घटना के समय दफ्तर में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी **गुरसेवक सिंह** अपनी टीम तथा सीआईए राजपुरा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। मालिक के बारे में पूछकर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। एक युवक वाहन स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा चेहरा ढककर दफ्तर के अंदर गया। उसने वहां मौजूद महिला कर्मचारी से दफ्तर के मालिक **रमेश पहूजा** के बारे में पूछा। कर्मचारी द्वारा मालिक के दफ्तर में मौजूद न होने की जानकारी देने पर हमलावर ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस कर रही हर पहलू से जांच थाना सिटी प्रभारी **गुरसेवक सिंह** ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक नकाबपोश युवक के दफ्तर के भीतर जाकर फायरिंग करने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे क्या कारण थे और इसमें कितने लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पॉश इलाके में वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना ऐसे स्थान पर हुई है, जहां मिनी सचिवालय और न्यायिक अधिकारियों के आवास स्थित हैं तथा दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इसी कारण दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील और व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें