युद्ध नशे के विरूद्ध मुहिम के तहत बुधवार को पटियाला में नशे के लिए बदनाम रोडी कुट मोहल्ले में पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमों ने घर-घर जाकर तलाशी ली। इस मौके पर पुलिस टीमों की अगुवाई कर रहे डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह ने माना कि रोडी कुट मोहल्ले में रहने वाले ज्यादातर लोग नशा तस्करी का काम करते हैं। इसलिए पुलिस की ओर से इस इलाके पर पैनी नजर रखी जाती है। जिसके तहत समय-समय पर मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया जाता है।