राजपुरा-बनूड़ रोड पर उस समय हंगामा हो गया जब गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार और हाईकोर्ट के वकील दविंदर सिंह राजपूत के नेतृत्व में कोल्ड रश गोदाम की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान गोदाम के अंदर से लगभग 2000 पैकेट मिले हैं, जिनमें से प्रत्येक पैकेट का वजन तकरीबन 50 किलो बताया जा रहा है। गो रक्षा दल का दावा है कि इन पैकेटों में गो मांस है, जो कि एक बहुत बड़ा अपराध है। दूसरी ओर, फैक्टरी मैनेजर विकास द्वारा इन दावों को नकारा जा रहा है और अपने लाइसेंस दिखाकर बहसबाजी भी देखने को मिली।