पटियाला में विशेष तौर पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान राजकुमार चाहर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पंजाब में घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी। इस पर जल्दी अमल शुरू हो जाएगा। आगे कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस में आपसी खींचतान चल रही है जिससे भविष्य में उनकी पराजय साफ नजर आ रही है। उम्मीद है कि 2027 विधानसभा चुनावों में पंजाब में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी। पंजाब को दोबारा से खुशहाल बनाया जाएगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास नारा लेकर काम करेगी। एक सवाल के जवाब में चाहर ने कहा कि अच्छी छवि वाले उम्मीदवारों को ही भाजपा की तरफ से टिकट दी जाएगी।