फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 साल का मासूम

पटियाला में नाभा के गांव भोड़े में एक 14 साल का बच्चा साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिर गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी दादी के साथ खेतों से जानवरों के लिए हरा चारा लेने जा रहा था। इस दौरान वह अचानक साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अनाउंसमेंट करवाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में गांववाले नहर के किनारे जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों ने नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें