फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा में बुजुर्ग महिला के कान के झुमके और कैश लेकर लुटेरे फरार

नाभा के बौड़ा गेट में दिनदहाड़े एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बलवीर कौर जो चलने में पूरी तरह से लाचार है, उसके घर में घुसकर लुटेरे ने ढाई तोले सोने के झुमके और 25 हजार रुपये कैश लूट लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। जब डॉक्टर बुजुर्ग का इलाज करने घर आए, तो उनके कान से खून निकल रहा था। महिला न तो चल सकती हैं और न ही ज्यादा बोल सकती हैं। लुटेरों की यह सारी करतूत पड़ोसियों के लगाए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि दो लुटेरे आते हैं और एक लुटेरा घर में घुसता है, दूसरा बाहर स्कूटर पर खड़ा रहता है और एक लुटेरा अंदर जाकर घटना को अंजाम देता है और आराम से चला जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें