राजपुरा के राजपुरा-कालका रोड पर मंगलवार तड़के लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। शातिर लुटेरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटा और उसमें मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार लुटेरे लाखों की नगदी लेकर फरार हुए हैं हालांकि अभी बैंक ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।