फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोहाली में नव वर्ष के स्वागत में यंगस्टर वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली श्री हनुमान जी की शोभा यात्रा

मोहाली में नव वर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में यंगस्टर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा फेज दो की मार्किट में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फेज 3ए स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर से समागम स्थल तक श्री हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री हनुमान जी को एक सुंदर पालकी में विराजमान कर भक्तिभाव के साथ निकाला गया। शाम को सुंदरकांड पाठ के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस और मुकेश इनायत अपनी सुरमयी आवाज में श्री बाला जी के भजनों का गुणगान करेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दूर से आए श्रद्धालु भी भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें