फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को लगी गोली

शनिवार को पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए सोमवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और मोहाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस टीम का आरोपियों से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपियों ने सोमवार सुबह अदालत में सरेंडर कर दिया था। घायल आरोपियों की पहचान जसकरण और लखविंदर के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपित गगन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी मोहाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। मौके से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोहाली मौके पर पहुंचे और पूरे आपरेशन का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें