फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम में मोहाली के मेरिटोरियस स्कूल 70 के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। सेक्टर-70 के सरकारी मेरिटोरियस स्कूल का परिणाम इस बार पिछले साल के मुकाबले और भी बेहतरीन रहा है। इस स्कूल में पंजाब के अलग-अलग जिलों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, ज्यादा विद्यार्थी गरीब और आर्थिक कमजोर वाले परिवारों के बच्चे है। प्रिंसिपल रीतू शर्मा ने कहा कि इस बार मेरिट में उनके स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। जबकि पिछले साल 10 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे श्रेय के लिए वह स्कूल के सभी अध्यापकों को बधाई देना चाहती है, जिन्होंने पूरी मेहनत करके विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें