मोहाली के जीरकपुर के गाजीपुर रोड स्थित सावित्री ग्रीन्स-2 सोसायटी में रविवार को स्थानीय लोगों ने सोसायटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि मैंनेटनेंस के नाम पर लगातार धोखा दिया जा रहा है। सोसायटी में बिजली, पानी, बाउंड्री वॉल, पानी ब्लॉक, अवैध सीवरेज कनेक्शन और आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या है। इस संबंध में लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर मजबूर होकर सोसायटी के लोगों को धरना देना पड़ रहा है। अभी धरना शुरू हुआ है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अगले हफ्ते से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।