पादरी बजिंदर के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरदस्ती और धमकी के गंभीर आरोपों से जुड़ा एक ओर केस दर्ज किया गया है। यह केस पिछले 13-14 साल से पादरी बजिंदर सिंह की सेवा में सेवारत रंजीत कौर (40) ने मोहाली के खरड़ के माजरी थाने में उनके खिलाफ दर्ज किया है। वहीं बुधवार को पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध में पास्टर के समर्थकों ने मोहाली में एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है।