मोहाली जिले में कई जगह किसान व मजदूर संगठन के सदस्यों ने पंजाब बंद के तहत सड़कों पर धरने दिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह किसानों के हक में हैं। इसलिए आज सड़कों पर उतरे हैं। पंजाब बंद के दौरान केवल इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। इसके लिए अगर किसी का पेपर है या किसी का इंटरव्यू है उन्हें भी नहीं रोका जा रहा है।