मोहाली के नयागांव के आदर्श नगर और दशमेश नगर में 3 दिन से लाइट नहीं आ रही है। नाराज लोगों ने आधी रात सड़क पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों का कहना है कि घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति इस भीषण गर्मी में बिना लाइट के रह रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं है।