फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालडू नगर काउंसिल को मिला नया नेतृत्व, प्रधानों ने ग्रहण किया कार्यभार

नगर काउंसिल लालडू के नवनियुक्त प्रधान जोरावर सिंह जौरा, सीनियर उप प्रधान हरीश कुमार और उप प्रधान अमनदीप राणा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष तौर पर उपस्थित रहे और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण समारोह धार्मिक माहौल में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग के साथ हुई। इसके उपरांत रसमयी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की वाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर काउंसिल के पार्षद, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नव-नियुक्त प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में लालडू नगर काउंसिल क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जल्द ही 47करोड की लागत से सीवरेज का कार्य शुरू किया जाएगा। पदभार संभालने के बाद प्रधान जोरावर सिंह जौरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर के विकास कार्यों को तेज करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहेगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और सड़कों की स्थिति सुधारने का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें