फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के पास भीषण सड़क हादसा: नवविवाहित दंपती की मौत, बुजुर्ग घायल

खरड़ के नजदीक भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया। कार में हिमाचल प्रदेश निवासी नवविवाहित दंपती और एक बुजुर्ग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही घड़ूंआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रॉले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे ट्रॉले के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी पति-पत्नी और उनके साथ सफर कर रहे एक घायल बुजुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती का विवाह करीब तीन महीने पहले ही हुआ था। नवविवाहित जोड़े की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घड़ूंआ थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रॉला चालक से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक लगने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें