फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान

मोहाली सेक्टर-70 में मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी के बाद सफाई व्यवस्था नहीं होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में सब्जी और फल बेचने के लिए आने वाले दुकानदारों के जाने के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा बिखरा रह जाता है। इससे मैदान में गंदगी का आलम बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी लगने के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस दौरान सब्जियों के पत्ते, खराब फल-सब्जियां, पॉलीथिन और अन्य कचरा मैदान में जमा हो जाता है। मंडी समाप्त होने के बाद नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। गर्मी और उमस के बीच कचरे से दुर्गंध भी उठने लगी है। सेक्टर -70 निवासी पूनम कुमारी और प्रमोद कुमार ने बताया की मैदान का इस्तेमाल आसपास के निवासी सुबह-शाम टहलने और अन्य गतिविधियों के लिए करते हैं। गंदगी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि मंडी समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान की सफाई सुनिश्चित की जाए और नियमित सफाई व्यवस्था बनाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें