फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के डेराबस्सी में पुलिस और लॉरेंस गैंग के बीच एनकाउंटर, चार बदमाश गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह घटना बुधवार दोपहर डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो शातिरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। वहीं घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस जल्द पूरी जानकारी साझा करेगी। जानकारी के अनुसार दोपहर में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास पुलिस एनकाउंटर के दौरान लॉरेंस गैंग के चार शूटर/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें